फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Malthaun reached next round after defeating KGN

Lalitpur News: केजीएन को हराकर मालथौन अगले दौर में पहुंची

Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Malthaun reached next round after defeating KGN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। धौर्रा में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 11वां टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच यंग स्टार मालथौन एवं केजीएन ललितपुर के बीच खेला गया। सुपर ओवर में केजीएन ललितपुर को हराकर मालथौन ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को चाली राजा, धौजरी प्रधान प्रतिनिधि जीवन यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोहर पंथ, जल जीवन मिशन के एसआईपीएल जावेद खान ने किया। टाॅस केजीएन ललितपुर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। केजीएन की ओर से आकिब राजा ने सर्वाधिक 64 रन, जबकि विजय ने 26 रन बनाए। मालथौन की ओर से गजेंद्र व राघवेंद्र परिहार ने दो-दो विकेट, जबकि पुष्पेंद्र परिहार एवं दीपक रबाड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

मालथौन की शुरुआत बेहद खराब रही। लगातार विकेट गिरते रहे। आठ ओवरों में 50 रन पर 6 विकेट खो चुकी मालथौन के हाथ से मैच लगभग निकल गया था, लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अरविंद और आठवें नंबर पर रोहित ने ताबड़तोड़ रन बना मैच को अपनी तरफ खींच लिया। 15वें ओवर में अरविंद और रोहित के आउट होते ही मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। अंतिम छह गेंद पर तीन रनों की जरूरत थी, जिसमें दो रन ही बना सकी। मालथौन ने स्कोर की बराबरी पर अपने सभी विकेट खो दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएन ललितपुर की ओर से विजय ने 4 विकेट, लकी ने 3 विकेट, जबकि दो विकेट अंतिम ओवर में विशाल ने लिए और एक विकेट मोनू ने लिया। सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए रोहित और अरविंद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए, जिसके जवाब में केजीएन ललितपुर मात्र 12 रन ही बना सकी और मालथौन ने 4 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंपायरिंग गोलू यादव और संतोष चिन्ना ने की। मैच का आंखों देखा हाल गोलू खान, जिम्मी झा ने सुनाया। स्कोरर की भूमिका में मोहित शर्मा रहे। इस मौके पर इमरान खान, नवीन जैन, मुश्ताक खान, विनय तिवारी, गुफरान पठान, समीर खान, रमीज खान, संजू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, शांतनु यादव, निखिल यादव आदि उपस्थित रहे।

000000
मालथौन ने चार रन से जीता मैच :
धौर्रा इकाना स्टेडियम का शुभारंभ मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि जीवन यादव और चाली यादव ने किया। केजीएन ललितपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। मालथोन ने 11 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में मालथौन ने 16 रन बनाए और केजीएन ललितपुर ने कुल 12 रन बनाए, जिससे मालथौन चार रन से जीत गरा। धर्मेंद्र मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed