फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Make women aware about women protection law

अपराजिता: महिला सुरक्षा कानून के प्रति महिलाओं को करें जागरूक

Sat, 01 Oct 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Make women aware about women protection law
ललितपुर। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सूफिया ने छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने आसपास की महिलाओं को भी इसकी जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रबंधक सितारा देवी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए हैं, लेकिन आज भी अधिकांश महिलाओं को उसकी जानकारी नहीं है। जरूरत है कि प्रत्येक छात्रा अपने घर के आसपास रहने वाली महिलाओं व लड़कियों को इसकी जानकारी देकर जागरूक करें। एनसीसी कैप्टन डॉ. वंदना याज्ञिक ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स बताए और आपात स्थित से निपटने के लिए जारी महिला सुरक्षा नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला अपराजिता तभी बनेगी जब वह सशक्त होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय की अध्यक्ष कंचन लता यादव ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह अपने घरों के आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करेंगी। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशिका डॉक्टर पूजा यादव, रंजना श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रकाश खरे, एनएसएस द्वितीय इकाई अधिकारी साधना नागल, प्रीति शुक्ला, सुषमा पटेल, लता जयसवाल, भूपेंद्र पंथ,अनामिका कपूर, सोनिया झा, पूजा सिंह, नेहा याज्ञिक, पुस्तकालय अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज गोष्ठी में काफी जानकारी मिली है। मैं घर के आसपास की महिलाओं को महिला सुरक्षा कानून की जानकारी दूंगी।-सौम्या
आत्मसुरक्षा के लिए सभी महिलाओं व लड़कियों को सतर्क रहना चाहिए। गोष्ठी में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।-आकांक्षा
महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की सभी को जानकारी होनी चाहिए। अपने आसपास की लड़कियों को जागरूक करेंगी।-सुमाल्या
वर्तमान में सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं जागरूक हों।-चंद्रकांति
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम से काफी जानकारियां मिलती हैं। इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने चाहिए।-सविता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed