फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Main accused who conspired to murder spice trader arrested

Lalitpur News: मसाला व्यापारी की हत्या कराने का षड्यंत्र रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Main accused who conspired to murder spice trader arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर मसाला व्यापारी की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी सुमित अग्रवाल से तमंचे के बल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा अभय चौबे, निशांत निगम उर्फ मुन्ना, दीपक पंटर, दीपक कुशवाहा और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस ने जब निशान्त निगम, दीपक कुशवाहा, सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, राजकुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ था कि रंगदारी न देने पर उन्होंने मसाला व्यापारी सुमित अग्रवाल की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था। इसके लिए वह मसाला व्यापारी की निगरानी भी कर रहे थे। वह एक बार कार से कुचलकर मसाला व्यापारी को मारने का प्रयास भी कर चुके थे। हत्या का षड्यंत्र रचने का मुख्य सूत्रधार अभय चौबे निवासी मोहल्ला चौबयाना था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। एसपी ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने अभय चौबे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---------
सुपारी देकर कराना चाह रहा था हत्या
मुख्य आरोपी अभय चौबे का मसाला व्यापारी से एक बेशकीमती प्रॉपट्री को बेचने में रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर अभय चौबे ने मसाला व्यापारी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा और इसके लिए उसने मध्य प्रदेश के दमोह निवासी प्रीतम को सुपारी तक दे डाली थी। मोनू ग्वाला से भी मसाला व्यापारी की हत्या करने की बात 10 लाख रुपये में हुई थी, लेकिन मोनू 15 लाख रुपये की मांग करने पर अभय चौबे ने प्रीतम से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed