फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mailers men aath ko sardi jukam, police ka pahra

मैलवारा में आठ को सर्दी जुकाम, पुलिस का पहरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
mailers men aath ko sardi jukam, police ka pahra
जिले में आगरा से आए ग्राम मैलवारा खुर्द के ग्रामीणों को सर्दी जुकाम पाए जाने पर क्वारंटीन में लेकर सेंपल जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक किसी को बाहर व गांव में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा नोवल कोरोना को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों का सेंपल लेकर परीक्षण कराया जा रहा है। बीते दिनों शहर के नदीपुरा निवासी दो व्यक्ति निजामुद्दीन की जमात से लौटे थे, सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा दोनों को क्वारंटीन में भर्ती कर सेंपल जांच केलिए भेजे थे। अब एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें शहर के नजदीक ग्राम मैलवारा निवासी ग्रामीण छह अप्रैल को दस लोग लॉकडाउन के दौरान आगरा से आए थे। 20 अप्रैल को भी पांच लोग आगरा से ग्राम मैलवारा में आए। इनमें कुछ लोगों को सर्दी व जुकाम होने की सूचना मिली। जिस पर प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में सभी 15 लोगों को क्वारंटीन में लेकर सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अब किसी को भी गांव में जाने व बाहर आने की अनुमति नहीं दी है। साथ ही सभी को जागरुक किया गया है, कि अपने घरों के अंदर ही रहें। हालांकि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी बताने से कन्नी काट रहे हैं और वह सेंपलिंग को सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। ------- मैलवारा खुर्द में आगरा से आए सभी लोगों को क्वारंटीन में लिया गया है। सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डा. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ------- गांव में ग्रामीणों को एतिहात बरतने के लिए जागरुक किया गया है। मुंह पर मॉस्क लगाएं और अपने घरों में रहने की अपील की गई है। पालन कराने के लिए पुलिस को भी मुस्तैद किया गया है। केशवनाथ क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed