फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahroni Mdhavra 71 and 70 per cent stamp set

महरौनी में 71 व मड़ावरा में 70 फीसदी ने लगाई मोहर

Sat, 10 Oct 2015 01:25 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mahroni Mdhavra 71 and 70 per cent stamp set

महरौनी/सैदपुर/ सिंदवाहा/ छापछौल(ललितपुर)। पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। पोलिंग बूथों पर देर शाम तक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। इस दौरान महरौनी ब्लाक में 71 प्रतिशत और मड़ावरा में 70 प्रतिशत मतदान हुुआ।  

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में महरौनी व मड़ावरा ब्लाक के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न हो गया।  छिटपुट घटनाओं को छोडकर कहीं से भी अशांति या गड़ब़ड़ी की कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाराहट, सौंरई, मड़ावरा, सैदपुर, गुढ़ा, सिलावन और बानपुर सीट पर मतदान हो गया। जिलाधिकारी डॉ रुपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों ग्राम पिपरट, गौना, नाराहाट, गुरयाना, पहाड़ीकला, बम्हौरी कलां, कारीटोरन, नैकोरा, इकौना, सैदपुर, साढूमल व मड़ावरा आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वोट डालने लाइन में लगे मतदाताओं से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। महरौनी के 170 व मड़ावरा के 184 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। 

सिलावन : प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र भाग संख्या 131  में करीब 1:30 बजे जिला पंचायत सदस्य पद की महिला प्रत्याशी रामा देवी ने एसडीएम यशु रुस्तगी से की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि  एक प्रत्याशी के अभिकर्ता अंदर जाकर मतदाताओं के वोट अपने पक्ष में  डलवा रहे हैं।  कक्ष के पीछे  की खिडकी से अभिकर्ता मतदाताओं को वोट डालते देख रहे हैं, इससे मतदान की  गोपनीयता भंग हो रही है। इसपर एसडीएम ने  खिड़कियों को बंद करा दिया। 

जरया : मतदान केंद्र पर दिन में लगभग दो बजे अचानक काफी भीड आ गई, जिससे अव्यवस्था फैलने लगी। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली।  अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, एएसपी सुधा सिंह, एसडीएम मड़ावरा एसके पाल, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम अमिताभ यादव सहित अन्य अधिकारी लगातार केंद्रों पर भ्रमण करते दिखे। 

सिंदवाहा : यहां कुल मतदाता 3,200 हैं, जिसमें से 2415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान के  लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। दोपहर बाद इसमें कुछ कमी आ गई। 

छापछौल : बहुत से मतदाताओं के मत दूसरे लोग डाल गए, जब वे मतदान  करने पहुंचे तो उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इसको लेकर मतदाताओं की कोई शिकायत नहीं सुनी गई।  

सैदपुर : जिला पंचायत सीट एवं क्षेत्र पंचायत की चार सीटों के लिए हुए 72 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम सैदपुर व मजरा मुड़िया में कुल 5,196 मतदाताओं में से 3,745 मत डाले। मजरा मुड़िया में 885 मतदाताओं में से 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन

शाम सात बजे तक हुई वोटिंग 

ललितपुर। प्रथम चक्र में ब्लाक महरौनी व मड़ावरा की आधा दर्जन जिला  पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें  महिलाएं बड़ी संख्या में घरों से निकलीं। सुबह के समय मतदान धीमा रहा, लेकिन सूरज के चढ़ते ही मतदान में तेजी आई। बड़गाना मतदान केंद्र पर शाम  करीब सात बजे तक मतदान चलता रहा। मतदान केंद्रों पर पुरुष मतदाताओं की  संख्या अपेक्षाकृत कम देखी गई। जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने  मीडिया कर्मियों के साथ ग्राम रनगांव, नाराहट व मड़ावरा रोड के अनेक मतदान  केंद्रों का जायजा लिया। 

विज्ञापन

अतिरिक्त कर्मी लगाए गए

ललितपुर। विभिन्न  मतदान केंद्रों पर मतदाता की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों को  लगाया गया। बड़गाना मतदान केंद्र पर शुरुआती मतदान धीमा रहा, जिस कारण मतदान की प्रक्रिया देर तक चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------- 

यह रही मतदान की स्थिति 

---------------------- 

समय                           महरौनी                  मड़ावरा 

सुबह नौ बजे तक            09.86 प्रतिशत      08.93 प्रतिशत 

दिन में 11 बजे तक          25 प्रतिशत          24.06 प्रतिशत 

दिन में 1 बजे तक            31.86 प्रतिशत       31.67 प्रतिशत 

तीन बजे तक                   59 प्रतिशत          56 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed