फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahroni lalitpur marg condition is bad

क्षतिग्रस्त होने लगा महरौनी-ललितपुर मार्ग

Sat, 21 Sep 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mahroni lalitpur marg condition is bad
महरौनी-ललितपुर मार्ग पर बारिश से उखड़ीं गिट्टियां। - फोटो : LALITPUR
सिलावन (ललितपुर) ललितपुर-महरौनी मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा बारिश से गिट्टियां भी उखड़ गई हैं। कई जगह पर मार्ग की ऊपरी परत बारिश में साफ हो गई है। इन हालातों में वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक मार्ग पर उखड़ी पड़ी गिट्टी पर फिसलकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीण मार्ग के जल्द ही खस्ताहाल होने का अंदेशा जताने लगे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया हैं।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से तैयार ललितपुर-महरौनी मार्ग का निर्माण कार्य टुकड़ों में किया गया था। सबसे पहले इस मार्ग का निर्माण कार्य छिल्ला से लेकर महरौनी स्थित शमशान घाट तक किया गया था। बारिश की वजह से मार्ग पर मौजूद गिट्टी ने तारकोल का साथ छोड़ दिया है। मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए हैं। सबसे अधिक मार्ग ग्राम किसरदा, छपरट, समोगर और छिल्ला में क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग ने उन गड्ढों को आसपास की मिट्टी डालकर भर दिया है। मिट्टी डालने से मार्ग कई जगह धंस गया है। मार्ग पर रात दिन भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नवीनीकरण स्वीकृत हो गया है, बरसात के बाद एग्रीमेंट कर मरम्मत कराई जाएगी। सुबोध कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed