{"_id":"6aa2f7a1c376a3a4fa03905b","slug":"mahroni-lalitpur-highway-in-bad-shape-after-pipeline-laying-commuters-grappling-with-potholes-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-162853-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन बिछाने के बाद महरौनी-ललितपुर राजमार्ग बदहाल, गड्ढों से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन बिछाने के बाद महरौनी-ललितपुर राजमार्ग बदहाल, गड्ढों से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
महरौनी। महरौनी से जिला मुख्यालय जाने वाले राजमार्ग पर कुछ साल पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। इस कारण सड़क में अब गहरी खाइयां बन गई हैं। इन खाइयों में वाहन गिरने से अनजान राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वे चोटिल हो रहे हैं।
ललितपुर राजमार्ग पर ग्राम छपरट, समोगर, छिल्ला और खितबांस में भी पाइपलाइन के लिए खाइयां खोदी गईं थीं। इन खाइयों को भरने में केवल खानापूर्ति की गई थी। इससे कुछ दिनों में ही गिट्टी उखड़ गई और खाइयां फिर से बन गईं। अज्ञात वाहन चालकों को इन गड्ढों का तब पता चलता है जब उनका वाहन उनमें गिर जाता है। पीडब्लूडी ने इन खतरनाक जगहों पर कोई सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाया है। राहगीरों ने बताया कि भरे वाहन लेकर इस सड़क से निकलना बेहद मुश्किल है। महरौनी से ललितपुर तक सड़क छह जगहों पर पूरी तरह कटी हुई है। बरसात के कारण यह सड़क गहरी खाइयों में बदल गई है।
0000000000
राहगीरों की परेशानी और दुर्घटनाएं
फोटो 4
महरौनी ललितपुर मार्ग पर बनी खाइयों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इन खाइयों में वाहन गिरकर उछलते हैं। जिलाधिकारी को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। उन्हें शीघ्रता से सड़क की खाइयों का डामरीकरण कराने का आदेश देना चाहिए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी करनी चाहिए।- अवधेश कुमार मिश्रा
विज्ञापन
00000
सड़क पर बनी अंधी खाइयों का अनजान चालकों को पता नहीं होता। वाहन चालक खाई के पास आते ही उसमें गिर जाते हैं, जिससे वाहन में बैठे लोग घबरा जाते हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को इन खाइयों को शीघ्र भरवाना चाहिए।- हीरालाल
0000
महरौनी से ललितपुर तक की सड़क छह स्थानों पर पूरी तरह कटी हुई है। बरसात के कारण यह सड़क गहरी खाई में बदल गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी इस समस्या से अनजान बने हुए हैं।-राजेश कुमार व्यापार मंडल महामंत्री।
00000000
महरौनी से ललितपुर मार्ग पर पाइपलाइन डालने से हुए गड्ढों को सही करवाने के लिए जल निगम को पत्र लिखा जाएगा।-रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग