फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mahraouni win cricket match

महरौनी ने मालथौन को छह विकेट से हराया

Mon, 17 Feb 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahraouni win cricket match
मैन आफ द मैच का पुरस्कार पाते प्रहलाद - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द। डुंगरासन माता ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग स्टार क्रिकेट क्लब मालथौन और युवा क्रिकेट क्लब महरौनी के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें महरौनी की टीम ने मालथौन को छह विकेट से हरा दिया। महरौनी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

रविवार को हुए मैच में महरौनी के कप्तान आकाश साहू ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया। मालथौन की ओर से अनुज परिहार और भूपेंद्र परिहार ने ओपनिंग की। दोनों ने टीम को धीमी शुरुआत दी, अनुज परिहार 10 गेंदों में छह रन के निजी योग पर प्रहलाद का शिकार बन गए। मालथौन ने पॉवरप्ले में मात्र 29 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। देखते ही देखते टीम का स्कोर 75 रन पर पांच विकेट हो गया। छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शुभम ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 18 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की सहायता से सर्वाधिक 33 रन बनाए। सुरेंद्र परिहार ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। दीपक रबाडा और मनोज यादव ने टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। मालथौन की पूरी टीम 18 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई। महरौनी की ओर से प्रहलाद, को तीन, अवधेश को तीन और शिशुपाल को दो विकेट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महरौनी की टीम की ओर से प्रहलाद और शिशुपाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। पहले विकेट के रूप में चार चौकों की सहायता से 20 रन बनाकर प्रहलाद आउट हुए। तुरंत बाद शिशुपाल भी 13 रन बनाकर आउट हो। स्कोर 45 रन पर दो विकेट हो गया। तीन नंबर पर खेलने आए विकेटकीपर बल्लेबाज अखिलेश ने तेज गति से रन बनाना शुरू किया और मात्र 14 गेंदों में दो चौके पांच छक्कों की सहायता से 40 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान आकाश साहू ने 26 और अंत में जीतू तिवारी ने 28 रन बनाकर अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जीत के साथ ही महरौनी ने सेमीफइनल में जगह बनाई। प्रहलाद को उनके शानदार खेल के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड मुख्य अतिथि रामनारायण तिवारी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंपायर अजय जैन, पुष्पराज सिंह बुंदेला,मैच रैफरी दीपेंद्र सिंह परमार, कमेंटटर अनुराग जैन, रामकुमार झा स्कोरर प्रमोद तिवारी, सत्येंद्र परमार रहे। इस दौरान रवि राजा, कुंवरजी राजा, मनीराम तिवारी, राघव राजा, ऋषि राजा, ब्रजेंद्र परमार, मयंक प्रताप, भैयाजीराजा, अनिल तिवारी, सौरभ राजा, मयंक तिवारी, ऋतिक दुबे, अभय तिवारी पर्व तिवारी, संजय जैन, कक्कू जैन, आशीष जैन, रानू कुशवाहा, राजू जैन, अच्छे कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed