फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Maharaja khetshing school fees free

महाराजा खेतसिंह स्कूल ने की बच्चों की फीस माफ

Fri, 24 Jul 2020 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maharaja khetshing school fees free
ललितपुर। विकासखंड बार के महाराजा खेतसिंह पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रबंध तंत्र ने बच्चों की फीस माफ कर दी है। उनका कहना है कि जब तक विद्यालय में विधिवत कक्षाएं संचालित नहीं होती, तब तक का शुल्क बच्चों को नहीं देना होगा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राय ने बताया कि लॉकडाउन व कोरोना महामारी के चलते आम आदमी की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। लोगों को घर की व्यवस्थाएं मिलाना मुश्किल हो रहा है। इसे ध्यान में रखकर स्कूल की प्रबंध समिति की बैठक में अध्ययनरत सभी बच्चों की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया। बताया कि अधिकांश बच्चों के अभिभावक मजदूरी कर भरण पोषण करते हैं। ऐसे में अधिकांश अभिभावक स्कूल की फीस देने स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि जब तक विद्यालय बंद रहेगा, तब तक की फीस अध्ययनरत बच्चों से नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अभिभावक लंबे समय से निजी स्कूलों की फीस माफ करने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार ने फीस माफ करने से इंकार कर दिया है। उधर, समाजवादी छात्र सभा ने मुद्दा बनाते हुए इसे जोरशोर से उठाना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed