फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Magarpur road is in bad condition, pedestrians are getting injured

Lalitpur News: मगरपुर मार्ग खस्ताहाल, राहगीर हो रहे चुटहिल

Mon, 10 Mar 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Magarpur road is in bad condition, pedestrians are getting injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। ग्राम पंचायत करमरा के मजरा मगरपुर की तीन किमी लंबी खस्ताहाल सड़क से राहगीर परेशान हैं। इस सड़क के मरम्मत के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार की कोशिश की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन देकर वोट डलवाया था।

बिरधा-जाखलौन रोड से करीब तीन किमी लंबी सड़क वर्ष 2019 में जिला पंचायत ने बनवाई थी, लेकिन यह सड़क छह साल में ही उखड़ गई। सड़क पर गिट्टी गायब होने के अलावा गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनसे आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम मगरपुर ब्लॉक मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर है। यहां से स्कूल के बच्चे और ग्रामीण ब्लॉक बिरधा पर आते हैं। रोड खराब होने के कारण ग्रामीण रोज गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed