{"_id":"695ea935d4f768cd290005b4","slug":"madhya-pradesh-police-camped-in-the-district-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-149351-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मध्य प्रदेश की पुलिस ने जनपद में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मध्य प्रदेश की पुलिस ने जनपद में डाला डेरा
विज्ञापन
चोरी हुए जेवरात की तलाश में सराफा दुकान पर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जनपद मुरैना पुलिस ने मंगलवार की रात जनपद में डेरा डाला। पुलिस टीम ने यहां कटरा बाजार पहुंचकर एक सराफा दुकान पर जांच पड़ताल की।
कुछ माह पूर्व मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की तहसील पोरसा में लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा था। इसमें एक आरोपी ने बताया था कि ललितपुर में एक सराफा दुकान पर उक्त जेवरात को बेचा था। एमपी पुलिस के एक दरोगा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मंगलवार की रात जनपद पहुंची।
यहां कोतवाली सदर में सूचना दी गई। इसके बाद टीम कटरा बाजार स्थित दुकान पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस की टीम ने जांच जारी रखी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि एमपी की पुलिस ने चोरी के एक मामले में जांच के लिए आई है। यहां वह जांच कर रही है।