{"_id":"68e41e14413c00d4a00944dd","slug":"made-an-fd-by-promising-to-double-the-money-in-five-years-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-143936-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच साल में धन दोगुना मिलने का झांसा देकर करा दी एफडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच साल में धन दोगुना मिलने का झांसा देकर करा दी एफडी
विज्ञापन
ललितपुर। पांच साल में धन दोगुना दिलाने का झांसा देकर महिला से 1.25 लाख रुपये की एफडी करवा दी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न कराने पर अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना व ग्राम जाखलौन निवासी गनेशी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह नि:संतान है। अप्रैल 2014 में धनीराम निवासी ग्राम हरपुरा उसके पास आया और कहा कि वह एलआरएन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का एजेंट है। उसकी कंपनी कम समय में अधिक ब्याज देती है। पांच वर्ष में रकम दोगुना कर उसकी कंपनी समय से रुपये लौटा देती है। वह एजेंट धनीराम के विश्वास में आ गई।
22 मई 2014 को आरोपी ने उससे 1.25 लाख रुपये जमा कराकर कंपनी में एफडी खोलने संबंधी प्रपत्र तैयार कर दे दिए। इस एफडी की समय सीमा 21 मई 2019 को पूर्ण हुई तो उसने धनीराम से संपर्क किया, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। अब तक उसे रुपयों का भुगतान नहीं किया गया। बीते 18 जून को वह आरोपी के घर गई और रुपया वापस मांगा तो उसने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।