फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Madawara hospital prasuta get lost hospital

15 हजार न देने पर प्रसूता को अस्पताल से बाहर निकाला

Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Madawara hospital prasuta get lost hospital
मड़ावरा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपती प्रसूता व परिजन - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। बीते दिन मड़ावरा तहसील के ग्राम कारिटोरन निवासी एक गर्भवती महिला के देवर ने मैटरनिटी में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों पर प्रसव के दौरान इंजेक्शन लगाने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। परिवार ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रसूता के देवर हाकिम लोधी ने शिकायत पत्र में बताया कि अपनी गर्भवती भाभी को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मैटरनिटी विंग में प्रसव के लिए लाया था। वहां पर तैनात दो महिला कर्मचारियों ने इंजेक्शन देने व प्रसव करने के नाम पर 15 हजार रुपयों की मांग की। बताया गया कि प्रसव कराने के लिए सात-सात हजार रुपये के दो इंजेक्शन लगाए जाएंगे। जिस पर उसने दवा लिखने के लिए कहा तो दोनों ने दवा लिखने से मना कर दिया। और कहा कि यह इंजेक्शन मेेरे पास मिलेंगे। आरोप है कि परिजनों ने पैसे देने में असमर्थता जताई। जिस पर प्रसूता को अस्पताल से बाहर भगा दिया गया। प्रसूता घंटों तक पेड़ के नीचे दर्द से कराहती रही। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी मड़ावरा में प्रसूता से प्रसव के नाम पर पैसे लेने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed