फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LPL Cup: Tuvan Super Kings and Banpur teams emerged victorious

एलपीएल कप : तुवन सुपर किंग्स व बानपुर की टीम हुई विजयी

Sun, 15 Feb 2026 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
LPL Cup: Tuvan Super Kings and Banpur teams emerged victorious
राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में तुवन मैदान पर चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एलपीएल-3 टीवीएस कप का आयोजन तुवन मंदिर प्रांगण में हो रहा है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दो मैच हुए। पहले मैच में तुवन सुपर किंग्स व दूसरे मैच में बानपुर चैपिंयन की टीम ने जीत हासिल की।
पहला मैच तुवन सुपर किंग्स एवं चौबयाना स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। इसमें पहले टॉस जीतकर चौबयाना स्ट्राइकर ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम मात्र 70 रन ही बना पाई। तुवन सुपर किंग्स की तरफ से अभिनव छुट्टन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। निक्की यादव ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी तुवन सुपर किंग्स ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया। इसमें सर्वाधिक 33 रन निक्की यादव ने बनाए व हर्ष वर्धन ठाकुर ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच निक्की यादव को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच बानपुर चैंपियन व अवनी एबेंजर के मध्य खेला गया। इसमें अवनी एबेंजर ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 22 रन यशवर्धन व पुष्पराज जैन ने 18 रन का योगदान दिया। बानपुर चैंपियन की तरफ से अच्छी गेंदबाजी बॉबीराजा ने की और 3 विकेट व रीतेश जैन ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में उतरी बानपुर चैंपियन की टीम ने काफी रोमांचक तरीके से अंतिम ओवर में मैच दो विकेट से जीत लिया सर्वाधिक 45 रन रीतेश जैन व सौरभ राजा ने 35 रन बनाकर टीम को जिताने में अहम योगदान दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रीतेश जैन को दिया गया। मौके पर राजीव बबेले, हरीबाबू, संजीव जायसवाल, हेमंत जैन रोड़ा, शत्रुघ्न यादव, बृजबिहारी मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed