फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   low electricity crisis

कम बिजली मिलने पर किसान यूनियन ने किया बिजली विभाग का घेराव

Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
low electricity crisis
बिजली विभाग में प्रदर्शन करते बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तय रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति न मिलने से नाराज बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विद्युत विभाग के खंडीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौैके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि बिजली नहीं सिर्फ बिल आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो लाख का बिल भेजा जाता है और पचास हजार रुपये सुविधा शुल्क लेकर उसे कम कर दिया जाता है। किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से कृषकों को रोस्टर के मुताबिक बिजली मुहैया कराए जाने की मांग की है। भरपूर बिजली न मिलने से रबी की फसल का पलेवा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए बताया कि जनपद के किसान पहले से ही दैवी आपदाओं के शिकार हैं। ओलावृष्टि, पीला मोजेक रोग व अतिवृष्टिकी मार से फसलें चौपट हो जाती हैं, इसके बाद किसानों को अब बिजली विभाग के अफ सरों द्वारा परेशान किया जा रहा है। ग्राम कल्यानपुरा, हरपुरा, झरकौन, हंसारा, रघुनाथपुरा, जिजयावन, अनौरा, तालगांव, मिर्चवारा, मसौरा, टपरियन आदि गांवों को रबी की फसल की बुवाई का समय आते ही मात्र सात से आठ घंटे ही बिजली दी जा रही है, जिससे सिंचाई होना असंभव है। कभी दो फेस पर तो कभी फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल बनी रहती है। किसान यूूनियन ने मुख्यमंत्री से जनपद के किसानों को सिंचाई के लिए रोस्टर के अनुसार समुचित बिजली मुहैया कराये जाने की मांग की है। इसके बाद बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ता इलाइट चौराहा स्थित विद्युत विभाग के खंडीय कार्यालय द्वितीय में पहुंचे और समुचित बिजली आपूर्ति न मिलने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, खंडीय कार्यालय में अधिकारी के नहीं होने पर फोन पर यूूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर आरोप लगाते हुए बताया कि किसानों के दो लाख के बिल पचास हजार सुविधा शुल्क लेकर सिर्फ पचास हजार कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर शेर सिंह यादव, जगदीश कुशवाहा, कृपाल, हरीराम, अनिल अग्रवाल, रामरतन, खुशीलाल, नरेश पाठक, रामपाल, रामस्वरुप, रामजीवन, श्रीपत, सुरेंद्र, नन्नेराजा, मनोहर सिंह, मुलायम सिंह, फौजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------
कई गांवों में नहीं आ रही 15 दिन से बिजली
ललितपुर। जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया कि जनपद के ग्राम तोर के मजरा टपरियन, भौंरदा, खिरिया छतारा, रमेशरा, ढंगा में बीते पंद्रह दिनों से बिजली नहीं आ रही है और यदि चौबीस घंटे में एक से दो घंटे के लिए आती भी है, तो वोल्टेज नहीं आता है। इससे पांच गांवों के किसानों को नलकूप कनेक्शनों के माध्यम से सिंचाई करने मेें काफी परेशानी हो रही है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से किसानों की समस्या को देखते हुए इन गांवों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, विश्वनाथ सिंह, मोहम्मद आसिफ, नवनीत किलेदार, रामनरेश दुबे, गुलफान खान, रामजीवन, मुलायम सिंह, समद खान के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed