फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lots of chaos in the park, swings damaged, high tension line wires dangling

Lalitpur News: पार्क में अव्यवस्थाओं का अंबार, झूले क्षतिग्रस्त, झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार

Tue, 09 Jan 2024 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lots of chaos in the park, swings damaged, high tension line wires dangling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन मंदिर से तालाबपुरा मार्ग में साई मंदिर के सामने स्थित मां कर्माबाई पार्क में अव्यवस्थाओं का अंबार है। ओपेन जिम की मशीनें क्षतिग्रस्त हैं। एक मशीन तक गायब हो गई, अब इसका प्लेटफार्म मात्र ही नजर आ रहा है। कुछ अन्य मशीनों के पार्ट भी गायब हो गए हैं। पार्क के बीच में हाइटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में लीकेज से कीचड़ फैला है।



साई मंदिर के सामने तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू के कार्यकाल में मां कर्माबाई पार्क का निर्माण किया गया था। यह पार्क बच्चों के लिए बनाया गया था। बच्चों के मनाेरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। चारों ओर फुटपाथ के किनारे लाइटिंग की व्यवस्था है। पानी के लिए टंकी बनाई गई है। बोर कराकर जेट भी लगाया गया है। इसी पार्क में एक ओर ओपन जिम भी स्थापित की गई थी, लेकिन अनदेखी के चलते पार्क अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। ओपन जिम की कई मशीनें क्षतिग्रस्त हैं। व्यायाम करने के लिए लगे दो पार्ट में कइयों के पार्ट तक गायब हो गए हैं। एक मशीन तो पूरी तरह गायब हो गई है। ऐसे में यहां जिम करने आ रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मशीनों के एक पार्ट होने से लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। कटरा बाजार निवासी मनीष कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन


---



बच्चों के झूले भी क्षतिग्रस्त

पार्क के बीच में लगा एक झूला तो गायब ही हो गया है। इसके पिलर मात्र ही रह गए हैं। अन्य झूलों की हालत भी जर्जर है। बच्चों के झूलने पर गिरने का भय रहता है। पार्क के बीच में पड़ी पाइपलाइन से लीकेज हो रहा है, इससे बीच में कीचड़ फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

बीच में झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार



पार्क के बीच में हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। इसके तारों में खंभे अधिक दूरी पर लगे हुए हैं, इससे कई स्थानों पर तार लटक रहे हैं। इन्हीं तारों के नीचे झूला व ओपन जिम है। हवा या तारों पर लोड पड़ने से गिरने का भय है। पार्क में खेलने पर बच्चों को करंट लगने का खतरा बना रहता है।

----



पार्क में झूला व ओपन जिम की मशीनाें के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। सभी मशीनों व झूलों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।

- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed