फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Look at the postal ballet with EVM strictly

ईवीएम के साथ पोस्टल बैलेट पर रखी जाए सख्ती से नजर

Mon, 07 Mar 2022 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Look at the postal ballet with EVM strictly
ललितपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर सोमवार को सातवें अंतिम चरण के लिए मतदान किया जाएगा। दस मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन व पुलिस सख्त नजर आ रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर प्रदेश भर में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मतगणना में सर्वप्रथम खोले जाने वाले पोस्टल बैलेट पेपर में गड़बड़ी न हो इसके लिए खास निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए जिला प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू ने बताया कि 10 मार्च को सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। पांच सौ पर एक टेबल और एक हजार पर दो टेबल और 15 पोस्टल बैलेट होने पर तीन टेबिल लगाई जाएगी। बताया कि यदि 8.30 बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी नहीं होती है तो शेष पोस्टल बैलेट 20वें चक्र की गिनती के बाद गिने जाएंगे। गिने हुए पोस्टल बैलेट पेपर पास में रखे एक बॉक्स में रखे जाएंगे। इस बॉक्स के पास कोई भी व्यक्ति न पहुंच पाए, इस पर ध्यान दिया जाए, पोस्टल बैलेट बाला बॉक्स पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी की आंख के सामने ही रहें, कहीं साइड में नहीं। एक व्यक्ति हर समय पोस्टल बैलेट पर नजर रखे, क्योंकि कोई भी व्यक्ति मौका पाते ही सायकिल वाले मत पत्रों पर दूसरा टिक मार्क लगा सकता है और रीकाउंटिंग की स्थिति में हमारे प्रत्याशी के भेद रद्द हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी कम मार्जिन से जीत रहे होंगे तो पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। असल में गिनती होने के बाद भी पोस्टल बैलेट को उम्मीदवारों के मतों में सबसे बाद में जोड़ा जाता है, इसलिए जब सबका ध्यान ईवीएम पर होता है तब गड़बड़ी की आशंका जतायी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना एजेंटों को तत्काल बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed