फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Long absent met Mosiac

लंबे समय से नदारद मिले एमओसीएच

Fri, 26 Jun 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 26 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
बृहस्पतिवार  को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने न्यू पीएचसी कल्यानपुरा  का निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार तीस मरीज देखकर  आरएसबीबाई की टीम के साथ भ्रमण को झरकौन गए थे। स्वास्थ्य केंद्र में  स्वीपर एवं वार्ड ब्याय मौजूद थे। उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर पता चला  कि एमओसीएच (मेडिकल ऑफीसर कम्युनिटी हेल्थ) डा. निर्भय नारायण तीस जनवरी  से इकतिस जनवरी, एक फरवरी से ग्यारह फरवरी, अठारह अप्रैल से तेइस अप्रैल,  सात मई से  इकतिस मई तथा पांच जून से पच्चीस जून तक अनुपस्थित थे। शेष  दिनों में जो हस्ताक्षर किए गए थे, वे भी अंग्रेजी के कैपिटल लैटर में थे।  इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एमओसीएच का वेतन रोकने के साथ ही  हस्ताक्षर की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अनुपस्थिति के  दौरान वेतन निर्गत किए जाने की जानकारी करने के लिए अभिलेख भी तलब कर लिए  हैं।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानपुर में डा. सिद्धार्थ जैन  मौजूद मिले। सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। उपस्थिति पंजिका की जांच में एलएचवी  राममूर्ति भी लंबे समय से अनुपस्थित पाई गईं। औषधि कक्ष में समुचित रखरखाव  न पाए जाने पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई गई। अनुपस्थित एलएचवी का वेतन  रोकने तथा विभागीय जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed