फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lok Sabha elections: Only Congress expressed confidence in local leader

लोकसभा चुनाव : सिर्फ कांग्रेस ने स्थानीय नेता पर जताया भरोसा

Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Only Congress expressed confidence in local leader
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मात्र एक नाम छोड़ दें तो जनपद से कोई भी नेता लोकसभा नहीं पहुंचा। यहां के सुजान सिंह बुंदेला दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा में झांसी-ललितपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में भाजपा में कुछ नाम जनपद के नेताओं के चल रहे थे, लेकिन झांसी के नेता पर पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी की मुहर लगा दी है। कांग्रेस से भी झांसी के नेता के नाम पर चर्चा चल रही है। बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। समाजवादी पार्टी का गठबंधन कांग्रेस से होने के कारण यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
यहां 1951 में सबसे पहले सांसद लोटनराम बने। इसके बाद लगातार तीन बार सुशीला नैयर सांसद रहीं। गोविंददास रिछारिया 1971 में सांसद बने। 77 में एक बार फिर सुशीला नैयर चुनाव जीत कर सांसद बनीं। 80 में विश्वनाथ शर्मा सांसद बने। 1984 में कांग्रेस के टिकट पर सुजान सिंह को विजय मिली। इसके बाद राजेंद्र अग्निहोत्री सांसद रहे। 1999 में एक बार फिर सुजान सिंह की जीत हुई। इनके बाद चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप जैन आदित्य, उमा भारती व अनुराग शर्मा को विजय मिली, लेकिन ये सभी जनपद से बाहर के नेता रहे। इनमें अधिकांश नेता झांसी के ही रहे हैं। इस बार भी किसी बड़े दल से जनपद के किसी नेता को टिकट मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने वर्तमान सांसद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजेंद्र अग्निहोत्री के बाद अनुराग शर्मा, पार्टी के ऐसा नेता होंगे, जिन्हें इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का टिकट पक्का माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed