फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lok adalat, 11515 cases solved

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौता से निपटे 11, 515 वाद

Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
lok adalat, 11515 cases solved
ललितपुर। न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,515 मुकदमों (वाद) का न्यायिक अफसरों ने निस्तारण किया। इस दौरान करीब 5.90 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण हुआ। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिला जज चंद्रोदय कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज चंद्रोदय कुमार द्वारा 12 वाद निस्तारित कर 42, 25,665 रुपये और अपर जिजा जज शबिस्ता आकिल द्वारा चार वाद निस्तारित किए गए। इसमें अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) नीतू यादव, अपर जिला जज (पॉक्सो विशेष) चंद्रमोहन श्रीवास्तव, अपर जिला जज (ईसी एक्ट) निर्भय प्रकाश,
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डॉ. सुनील कुमार सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन-एफटीसी) अक्षयदीप यादव, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रज्ञा सिंह, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजनन-न्यूकोर्ट) सौरभ मंडलोई, सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एफटीसी) गरिमा सक्सेना, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महेश नौटियाल ने वाद सुने और उनका निपटारा कराया। इनके अलावा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण शमशुल हक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी सौरव सिंह, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) महरौनी सुरेखा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट यज्ञेश कुमार सोनकर ने वाद निपटाए। जिलाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों द्वारा 8,503 वादों का निस्तारण कर 8,60,870 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी/अपर जिला जज(ईसीएक्ट) निर्भय प्रकाश एवं प्राधिकरण के सचिव हरीश कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
चौदह साल बाद निपटा किराएदारी का मामला
सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय में 28 सिविल वाद, 63 लंबित पुलिस फाइनल रिपोर्ट एवं 94 शमनीय वाद निपटाए जा चुके हैं। इस न्यायालय से एक किराएदारी का 14 साल पुराना मामला निपटाया गया। जिसमें दुकान किराएदार हरीशंकर सोनी के आंसू रोके नहीं रुके। इसमें पैरवी अधिवक्ता कुशलचंद जैन ने की।

वादकारियों की समस्या सुनते जिला जज

वादकारियों की समस्या सुनते जिला जज- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed