फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 quintals of spurious mawa, milk cake, and barfi seized

Lalitpur News: 12 क्विंटल नकली मावा, मिल्क केक और बर्फी बरामद

Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
12 quintals of spurious mawa, milk cake, and barfi seized
बस से बरामद खाद्य सामग्री की जांच करते अ​धिकारी। स्रोत-संवाद
तालबेहट। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को झांसी से आ रही एक स्लीपर बस से बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ बरामद किए। तेरई फाटक के पास पुलिस ने बस को रोककर जांच की तो उसमें मावा, मिल्क केक, बर्फी और हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। खाद्य विभाग ने बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई है। टीम ने नमूने लेने के बाद पूरी सामग्री नष्ट करा दी, जबकि पुलिस ने बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

तेरई फाटक के पास बस की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मिलने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बस से सामग्री उतरवाकर जांच की। टीम के अनुसार, बरामद सामग्री में मिल्क केक के 30 डिब्बे, बर्फी के 15 क्विंटल और करीब छह क्विंटल मावा शामिल था। बर्फी दस-दस किलो के पैकेट में रखी थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई कि बर्फी के नाम पर नकली मावा खपाने की तैयारी थी। इसके अलावा करीब 50 किलो हींग और हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज नहीं दिखा सका बस स्टाफ
खाद्य विभाग की टीम ने बस स्टाफ से खाद्य सामग्री से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। मिलावट की आशंका के आधार पर टीम ने सामग्री जब्त कर ली। बरामद खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्लीपर बस को सीज कर दिया।

---------------------------
नमूने लेकर गड्ढे में नष्ट कराई सामग्री
खाद्य विभाग की टीम ने मावा, मिल्क केक, बर्फी और हींग के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर बरामद सामग्री नष्ट करा दी गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
------------------
दावा : धौलपुर, ग्वालियर और मुरैना से लाई जा रही थी मिलावटी सामग्री
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बस से बरामद मावा, मिल्क केक और बर्फी धौलपुर, ग्वालियर और मुरैना से लाए जा रहे थे। शुरुआती जांच में मावा रिफाइंड, मिल्क पाउडर और प्रतिरक्षक मिलाकर बनाया जाना सामने आया है। उन्होंने बताया कि बरामद हींग में कुछ मात्रा असली हींग की थी, जबकि बाकी सामग्री में हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी और करीब 700 लीटर रसायन मिला। सभी सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed