{"_id":"6ad8fb0e6f5ef94d43019ede","slug":"video-12-quintals-of-suspicious-mawa-milk-cake-and-barfi-seized-from-a-bus-arriving-from-jhansi-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी से आ रही बस में 12 क्विंटल संदिग्ध मावा, मिल्क केक और बर्फी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी से आ रही बस में 12 क्विंटल संदिग्ध मावा, मिल्क केक और बर्फी बरामद
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:19 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को तेरई फाटक के पास झांसी से आ रही एक स्लीपर बस से बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद की। बस की जांच में मावा, मिल्क केक, बर्फी और हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। विभाग ने बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई है। टीम ने नमूने लेने के बाद पूरी सामग्री नष्ट करा दी, जबकि पुलिस ने बस को सीज कर दिया।
तेरई फाटक के पास बस की जांच के दौरान खाद्य सामग्री मिलने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बस से सामग्री उतरवाकर जांच की। टीम के अनुसार, बरामद सामग्री में मिल्क केक के 30 डिब्बे, करीब छह क्विंटल मावा और 15 क्विंटल बर्फी शामिल थी। बर्फी दस-दस किलो के पैकेट में रखी थी। शुरुआती जांच में बर्फी और मावे में मिलावट की आशंका जताई गई। इसके अलावा करीब 50 किलो हींग और हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद हुई।
दस्तावेज नहीं दिखा सका बस स्टाफ
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस स्टाफ से खाद्य सामग्री से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। मिलावट की आशंका के आधार पर टीम ने सामग्री जब्त कर ली। विभाग के अनुसार, बरामद खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस ने स्लीपर बस को सीज कर दिया।
नमूने लेकर गड्ढे में नष्ट कराई सामग्री
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा, मिल्क केक, बर्फी और हींग के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर बरामद सामग्री नष्ट करा दी गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
धौलपुर, ग्वालियर और मुरैना से लाई जा रही थी सामग्री
खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बस से बरामद मावा, मिल्क केक और बर्फी धौलपुर, ग्वालियर और मुरैना से लाई जा रही थी। शुरुआती जांच में मावा रिफाइंड, मिल्क पाउडर और प्रतिरक्षक मिलाकर बनाए जाने की आशंका सामने आई है। उन्होंने बताया कि बरामद हींग में कुछ मात्रा असली हींग की थी, जबकि शेष सामग्री में हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी और करीब 700 लीटर रसायन मिला। सभी सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।