{"_id":"5ea71a358ebc3e90b12df2cf","slug":"lockdown-return-quarantine-taldehate-news-jhs1654880148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में ठहराए गए 123 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में ठहराए गए 123 मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। लॉकडाउन के एक माह बाद भी महानगरों से मजदूरों का अपने गांव लौटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन के निर्देश पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए 123 मजदूरों को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। सोमवार को इंदौर, कानपुर, दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से लोगों का आना भी जारी रहा। वहीं, क्वारंटीन सेंटर में रुके मजदूरों की सुरक्षा में लगे पुलिस व पीआरडी के जवानों को शासन स्तर पर कोई सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे वह परेशान हैं।
मजदूरों के आने के पूर्व अधिकारियों की मौजूदगी में हॉस्टल, पलंग सहित पूरे भवन को को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद सूची बनाकर सभी के तापमान की जांच की गई। बाद में पैरामेडिकल टीम ने 10 लोगों के नमूने लेकर उनके संक्रमण की जांच के लिए भेजे। जबकि, क्वारंटीन किए गए 123 मजदूर अपने-अपने गांवों में बने स्कूलों के क्वांरटीन सेंटरों में जाने की जिद कर रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर में आने वाले मरीजों को दोनों समय मर्दन सिंह इंटर कॉलेज की कम्युनिटी किचन से भोजन दिया जाएगा।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. आरके सोनी, नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. अमित यादव, डॉ. धर्मेंद्र सेंगर, नीलेश, धीरज कुमार, कपिल तिवारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं।
विज्ञापन
----------------------
जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण के मामूली से लक्षण नजर आ रहे हैं, उनके और कम से कम 10 मजदूरों के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
- डॉ. आरके सोनी, नोडल अधिकारी
-----------------------