फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lock found in four schools

Lalitpur News: चार विद्यालयों में लगा मिला ताला

Fri, 11 Aug 2023 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lock found in four schools
शिक्षक मिले न छात्र, बीएसए ने विद्यालयों के समस्त स्टाफ का एक माह का वेतन किया अवरुद्ध
विज्ञापन

ब्लॉक महरौनी के 15 विद्यालयों का बीएसए ने निरीक्षण कर जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पाली व कारीटोरन में संचालित चारों प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बृहस्पतिवार को बंद रहे और दरवाजे पर ताला लगा हुआ मिला। स्कूल बंद होने पर बीएसए ने इन चारों विद्यालयों में तैनात स्टाफ का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय छपरट के प्रधानाध्यापक को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, वित्तीय अनियमितता करने पर निलंबित कर दिया गया। जबकि अन्य विद्यालयों के शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पाली पहुंचे। यहां उन्हें प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में ताला लगा हुआ मिला। न तो विद्यालय में शिक्षक थे और न ही बच्चे। ग्राम कारीटोरन में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भी बंद मिला। इस पर बीएसए ने चारों विद्यालयों में तैनात समस्त स्टाफ का अगस्त माह का वेतन अवरुद्ध करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी बहादुर में प्रार्थना नहीं कराई गई थी। जिस पर स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया। संविलियन विद्यालय क्योलारी में कंपोजिट ग्रांट धनराशि में गड़बड़ी मिली तो इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया गया और स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा में शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिला तो एक दिन मानदेय काटा।
प्राथमिक विद्यालय गुढ़़ा में गड़बडी मिलने पर समस्त स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया। उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय भदौरा में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण व अनुदेशक का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए।
कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय छपरट में विद्यालय की इमारत जर्जर मिली। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसके साथ यहां तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा उच्चाधिकारियों की आदेशों की अवहेलना करने पर निलंबित करने व शिक्षा मित्र का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई।

उच्च प्राथमिक विद्यालय छपरट में मिली गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण, कंपोजिट विद्यालय समोगर में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का दुरुपयोग व वित्तीय अनियमितता करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय किसरदा में सभी स्टाफ मौजूद मिले और बच्चे भी उपस्थित व पढ़ाई करते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed