फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lock found hanging on the main gait of the school

विद्यालय के मुख्य गेट पर लटकता मिला ताला

Wed, 22 Jan 2020 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lock found hanging on the main gait of the school
कैप्सन - स्कूल में लटका ताला - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट/तेरई फाटक। ग्राम तेरई का प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को बंद रहा। मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। इससे पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं मायूस होकर घर लौट गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन

विकासखंड तालबेहट के ग्राम तेरई के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में पांच अध्यापक और दो शिक्षा मित्र तैनात हैं। मंगलवार को सुबह विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जब विद्यालय आए तो काफी देर तक विद्यालय का ताला नहीं खुला। काफी देर इंतजार करने के बाद छात्र-छात्राएं अपने अपने घर लौट गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी, परंतु विद्यालय का ताला नहीं खुला। इस संबंध में जब खंड शिक्षाधिकारी बृजेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्राथमिक अध्यापकों की हड़ताल के कारण विषलय बंद रहा होगा। परंतु, उसी ग्राम के नवीन प्राथमिक विद्यालय और विकासखंड के अन्य विद्यालय पूर्व की भांति खुले रहने के संबंध में वह कोई जबाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

हड़ताल में शिक्षा मित्र भी शामिल थे!
यदि विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की हड़ताल थी तो वहां कार्यरत शिक्षामित्र विद्यालय क्यों नहीं आए, जबकि विभागीय अधिकारियों ने शिक्षा मित्रों को अनिवार्य रूप से विद्यालय आने के निर्देश दिए थे। ऐसे में लगता है कि शिक्षा मित्र भी हड़ताल के बहाने गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव को आदेश नहीं माना
प्राथमिक शिक्षक संघ की हड़ताल के आह्वान पर अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश में स्पष्ट निर्देश थे कि मंगलवार को कोई भी विद्यालय बंद नहीं रहेगा। बंद रहने पर विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। लेकिन, इसके बाद भी विद्यालय बंद रहा।

अधिकारियों के आदेश हवा- हवाई
मंगलवार को विद्यालय खोलने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने भी निर्देश दिए थे, परंतु प्राथमिक विद्यालय तेरई के अध्यापकों ने सभी के आदेश को हवा दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed