{"_id":"5e7e4b1a8ebc3e78bc6b6ffc","slug":"lock-down-pnb-main-gate-on-stand-croud-lalitpur-news-jhs163395752","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पीएनबी के मुख्यद्वार पर लग रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: पीएनबी के मुख्यद्वार पर लग रही भीड़
विज्ञापन
पीएनबी के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कसबा मड़ावरा में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्यद्वार पर बड़ी संख्या में लोग पैसा निकालने और जमा करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। वह सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है।
कस्बे में गली- मोहल्लों में घूम- घूम कर उपजिलाधिकारी केके सिंह, क्षेत्राधिकारी श्यामनारायण, तहसीलदार सौरभ पांडेय और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह पुलिस के जवानों के साथ लोगों को लॉकडाउन में घरों में अंदर रहने की सूचना माइक द्वारा दे रहे हैं। लोगों को लॉकडाउन का महत्व बता रहें हैं। कोरोना वायरस से बचाव हेतु एक- दूसरे से दूर रहने व अपने परिवार के साथ घरों में रहने की बात कर रहे हैं। लेकिन, इन सबके बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। कुछ जगह तो लॉक डाउन का पूरा असर है। ग्रामीण दिन भर घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, लेकिन कुछ मोहल्लों में बिना काम के भी पैदल व मोटरसाइकिल से गलियों में लोग अनावश्यक घूम रहे हैं। घरों में बैठना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर पुलिस द्वारा सख्ती करना आवश्यक है।
लॉकडाउन होने के बावजूद पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में लोग रुपया निकालने को एकत्रित हो रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव की लगातार जानकारी दी जा रही है कि लोग एक- दूसरे से दूर रहें और बहुत ही जरूरी काम है तो ही घर से बाहर निकलें। इन सबके बाद भी बैंक के मुख्यद्वार पर लोग एक दूसरे से चिपके हुए खड़े रहते हैं। लोगों को जहां स्वयं सावधानी बरतने की आवश्यकता है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, किराना की दुकानों में आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। बासमती चावल की टूटी 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, लेकिन दुकान संचालक ने इसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। दुकान संचालक का कहना है कि सामग्री नहीं आ पा रही है। इसी प्रकार अरहर की दाल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 90 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली दाल की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। दुकान संचालक का कहना है कि माल नहीं आ पा रहा है, इसलिए दाल की कीमत बढ़ गई है। आगे दाल 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगी।
प्रशासन द्वारा कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, इसके बावजूद दुकान संचालक मनमानी पर उतारू हैं। उधर, लॉकडाउन पर गिरार तिराहे पर तैनात रहे पुलिस के जवान सक्रिय रहे। पुलिस ने इधर-उधर से आने- जाने वालों को घर मे रहने की सख्त हिदायत दी।
-----------------
कोरोना वायरस से बचाव के लिए बैंक के अंदर बैंक कार्य से आने वाले पांच- पांच लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। जब पांच लोग अपना काम करके निकल जाते हैं, तब दूसरे लोगों को बैंक के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। लोगों को स्वयं जागरूक होकर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।
- सुरेश कुमार, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक
-------------
पूरा देश लॉकडाउन है। कस्बे के मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार सहित गली व मोहल्लों में माइक द्वारा लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना वायरस से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि लोग घरों से बाहर बिना किसी अतिमहत्वपूर्ण कार्य के न निकलें। एक- दूसरे के संपर्क में न आएं। जरूरत पड़ी तो और सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।
- देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, मड़ावरा।