फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Loan and challan worth lakhs settled through compromise

Lalitpur News: सुलह- समझौते से निपटा कर्ज और लाखों का चालान

Sun, 13 Sep 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Loan and challan worth lakhs settled through compromise
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह प्रथम ने किया। इस अवसर पर सुलह समझौते के आधार पर कुल 33,167 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 11.57 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित हुई। ग्राम बरौदाडांग की जानकी का केसीसी का 85 हजार रुपये बकाया था। वह लंबे समय से परेशान थीं, आज उनका मामला मात्र 20 हजार में समझौते के आधार पर निपट गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत की देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नंद प्रताप ओझा की अदालत ने 32 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राकेश वर्मा ने 32 मोटर दुर्घटना वाद निपटाए। उन्होंने 79,15,000 रुपये का प्रतिकर भी दिलाया। स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष सरिता वाधवानी ने एक वाद का निस्तारण किया। एडीजे (डकैती) सुनील सिंह ने दो वाद निपटाकर एक हजार रुपये की राशि तय की। अपर सिविल जज विकास कुमार द्वितीय ने 9 वाद निस्तारित कर 4,000 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की। अपर जिला जज नीरज कुमार महाजन ने 108 वादों का निस्तारण किया। सीजेएम मयंक जायसवाल ने 2,335 वाद निपटाकर 3,47,000 रुपये की समझौता राशि तय की। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर गुप्ता ने पंद्रह वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार प्रथम ने 290 वाद निस्तारित किए। उन्होंने 36,490 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। सिविल जज एफटीसी अदिति जैन ने 50 वाद निपटाकर 33,93,600 रुपये तय किए। सिविल जज श्वेता यादव-2 ने 46 वादों का निस्तारण किया। इन वादों में 25,89,260 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित हुई। सिविल जज राखी भदौरिया ने 122 वाद निस्तारित कर 3,71,130 रुपये तय किए। सिविल जज शिल्पी सिंह ने 235 वादों का निपटारा किया। इन मामलों में 2,350 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की गई। ग्राम न्यायालय तालबेहट के न्यायाधिकारी नवीन कुमार-2 ने 191 वादों का निपटारा किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 11 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000

--------------
फोटो-62
कैप्सन-जानकी।
एसबीआई की बांसी शाखा में केसीसी का 85 हजार रुपये का बकाया कई वर्षों से चल रहा था। लोक अदालत में 20 हजार रुपये में मामला निपट गया है,काफी संतुष्टि हुई है।-जानकी, ग्राम बरौदाडांग, बार।

----------
फोटो-63
कैप्सन-तखत सिंह।
पंजाब नेशनल बैंक में केसीसी का 1.78 लाख रुपये का बकाया चल रहा था। अब लोक अदालत में 40 हजार रुपये में मामले का निस्तारण हो गया है। यह काफी अच्छी पहल है।-तखत सिंह, बम्हौरीकलां, मड़ावरा।
--------
फोटो-64
कैप्सन-हरीराम अहिरवार।
सड़क दुर्घटना का नौ वर्ष पुराना मामला न्यायालय में चल रहा था। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को मामले का निस्तारण हो गया है। अब काफी राहत मिली है।
-हरीराम अहिरवार, ग्राम मैनवार, थाना सौजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed