फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LLB students answered law questions

Lalitpur News: एलएलबी के छात्रों ने कानून के प्रश्नों का दिया उत्तर

Sun, 26 May 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
LLB students answered law questions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की शनिवार को एलएलबी, बीए और बीकॉम के सम सेमेस्टर की परीक्षा हुई। परीक्षा तीन पालियाें में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। महाविद्यालय प्रशासन सहित सचल दल लगातार केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लेता रहा।
सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार को दूसरे दिन भी रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, नेहरू महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन, दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय, केपीएस डिग्री कॉलेज, भगवान आदिनाथ ग्रुप ऑफ कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में तीन पालियाें में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुईं। सुबह की पाली में एलएलबी के छठवें सेमस्टर सहित बीए, बीकॉम के दूसरे व चौथे व छठवें सेमेस्टर का पेपर हुआ। एलएलबी के पेपर में कानून संबंधी पूछे गए कुछ प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को थोड़ी उलझन में डाला। दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


-----------
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहेंगे प्रतिबंधित
बांसी (ललितपुर)। कस्बा स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में नकल विहीन परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित हो रही हैं। केंद्राध्यक्ष डॉ सोनू श्रीवास्तव और अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, इयरबड्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, कैलकुलेटर आदि उपकरण परीक्षा में पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। नोडल केंद्र से आए प्रश्नपत्र के बंद लिफाफों का, सीटिंग प्लान का और स्ट्रांग रूम में लगे डीवीआर की फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें सब कुछ ठीक मिला। द्वितीय पाली में बीए, बीएससी, बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर हुआ। 229 परीक्षार्थी उपस्थित और आठ अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर राजकीय महाविद्यालय तालबेहट, राजकीय महाविद्यालय पुलवारा, राजकीय महाविद्यालय जखौरा और सुदर्शन डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थी पेपर दे रहे हैं। इस दौरान पेपर संरक्षक डॉ प्रकाश यादव आंतरिक सचल दल के सदस्य, संजू यादव, कार्यालय प्रभारी प्रहलाद नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed