फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Liquor from hand pump, five arrested

हैंडपंप से निकली शराब, पांच गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Liquor from hand pump, five arrested
ललितपुर। कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने बुधवार को ग्राम घटवार स्थित कबूतरा डेरा में कच्ची शराब के खिलाफ दबिश दी गई, जिसमें टीमों ने मौके पर पांच हजार लीटर लहन नष्ट की। वहीं, 700 लीटर शराब बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर जमीन में बनी टंकियों से जुड़े हैंडपंप से शराब निकलती मिली, इससे टीमें हैंडपंप भी उखाड़ ले गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर जनपद में आबकारी और पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत बुधवार को सीओ सिटी फूलचंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, आबकारी निरीक्षक सदर मनीष कुमार की टीम द्वारा कुख्यात कबूतरा डेरा घटवार में दबिश दी गई। जहां अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन मौके पर पुलिस व आबकारी टीमों ने पांच अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को दबिश लेकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद यहां प्लास्टिक की टंकियों में भरे करीब पांच हजार लीटर लहन को जमीन पर फैलाकर नष्ट किया गया। वहीं भट्टियों को तोड़ा गया और पक्के हौज को भी तोड़कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही यहां एक जगह हैंडपंप भी लगा हुआ था, जिसे पुलिस टीम ने चलाया तो हैंडपंप कच्ची शराब उगल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख टीमों ने जांच की तो उसके नीचे पक्की टंकी भी बनी हुई थी। जिस पर उन्होंने हैंडपंप को उखाड़ लिया और अपने साथ ले आए। कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 700 लीटर शराब भी बरामद की है और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed