फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lineman dies due to high tension line

Lalitpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Sun, 02 Jul 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to high tension line
बार। बिजली के खंभे पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन करंट की चपेट में आने से संविदा लाइन मैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंर्तगत ग्राम लड़वारी के मजरा महुआ खेरा में शनिवार को संविदाकर्मी लाइनमैन जगभान कुशवाहा (27) पुत्र थोबन निवासी ग्राम पारौन बिजली के खंभे पर लाइन सुधारने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से खंभे से नीचे गिर गया। करंट लगने से वह झुलस गया था और अचेत हो गया था। गांव के लोगों ने तत्काल उसे बार के सीएचसी पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संविदाकर्मी यूनियन जिलाध्यक्ष ने आर्थिक सहायता देने की मांग
संविदाकर्मी यूनियन के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जगभान बांसी उपखंड पर तैैनात था और वर्तमान में बार लाइन को देख रहा था। शनिवार को काम करते समय उसकी करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी है। जिस पर उपखंड बांसी पर तैनात एसडीओ ने उन्हें मदद करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घटना स्थल अन्य कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिसके चलते मौत का कारण समझ में नहीं आ रहा है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। - देवी सिंह, एसडीओ विद्युत उपखंड बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed