फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   light five hour

मेंटीनेंस में पांच घंटे बंद रही आधे शहर की बिजली

Mon, 23 Oct 2017 12:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 23 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
light five hour
light lalitpur news - फोटो : demo pic
विद्युत सब स्टेशन में मेंटीनेंस होने के कारण रविवार को आधे शहर की बिजली पांच घंटे तक ठप रही। विद्युत अधिकारियों ने पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की खामियों को दूर करने के लिए मेंटीनेंस किया। वहीं, इस दौरान पांच घंटे तक बिजली नहीं मिलने से शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर और ब्रेकरों का समय से मेंटीनेंस नहीं होने के चलते आए दिन यहां खराबी आती रहती है। गत दो दिन पहले पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से निकली 11 हजार केवी क्षमता की एलटी केबल में बर्स्ट हो गई थी। इसके चलते आधा शहर देर शाम से तीन घंटे के लिए अंधेरामय हो गया था। इसके चलते विद्युत विभाग द्वारा अवर अभियंता पंकज मौर्य की देखरेख में रविवार को गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर और ब्रेकरों का मेंटीनेंस का कार्य किया गया। इसके लिए रविवार को सुबह 9.30 बजे फीडर नंबर एक, पिसनारी, चंदेरा, राजघाट और देवगढ़ फीडर की बिजली बंद कर दी गई। पांच घंटे तक मेंटीनेंस कार्य होने के बाद दोपहर ढाई बजे शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। आधे शहर के साथ ही उक्त मेंटीनेंस कार्य के दौरान देवगढ़ और राजघाट फीडर के करीब 84 गांव की बिजली पांच घंटे तक गुल रही। इस प्रकार लगातार पांच घंटे तक बिजली नहीं मिलने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन


बाईपास सब स्टेशन पर भी मेंटीनेंस जरूरी
बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर पुरानी ओसीबी मशीनों की स्थिति काफी दयनीय है। इन मशीनों का मेंटीनेंस समय पर नहीं होने के कारण आएदिन यहां काम करने वाले कर्मचारियों को मौत के साये में काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा मशीनों को बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कहकर मात्र पल्ला झाड़ लिया जाता है। जबकि मशीनों को नियमित मेंटीनेंस या फिर नई आधुनिक तकनीक की वीसीबी मशीनें यहां स्थापित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed