{"_id":"68448c714864a509270544b7","slug":"light-arresting-system-will-be-installed-at-20-places-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136698-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 20 स्थानों पर लगेंगे लाइट आरेस्टिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 20 स्थानों पर लगेंगे लाइट आरेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
ललितपुर। गाज गिरने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी ने बीते दिनों में गाज गिरने वाले स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। अब गाज गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए 20 चिह्नित जगहों पर लाइट आरेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
आंकड़ों पर नजर डालें तो विगत चार सालों में गाज गिरने से 210 पशुओं की मौत हुई है, जबकि 73 लोगों की जान गई। वहीं, 74 लोग झुलसे भी। जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन को ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे, जहां एक से अधिक बार गाज गिरने की घटनाएं हुई हैं। इन स्थानों के आसपास की सरकारी इमारत पर लाइट आरेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। ऐसे 20 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पिछले चार वर्ष में एक से अधिक बार गाज गिरने की घटना हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन स्थानों पर गिरी एक से अधिक बार गाज
जाखलौन, बम्होरीकलां, धौरीसागर, मैखुवा, बंट, रोड़ा, मिर्चवारा, पूरापाचौनी, साकरवार कलां, बार, बिरधा, गौना, नाराहट, बछलापुर, सिदवाहा, कुआंगांव, नौहरकलां, भैलोनी सूवा, घिसौली, बालाबेहट में विगत चार साल में 70 बार गाज गिर चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गाज गिरने वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है, यहां लाइट आरेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे इन घटनाओं को रोका जा सके।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।