फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lifeline : 50-50 lakh compensation to victims

लाइफ लाइन: पीड़ितों को 50-50 लाख मुआवजा मिले

Mon, 16 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lifeline : 50-50 lakh compensation to victims
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिले के लोगों के इलाज के लिए आई लाइफ लाइन एक्सप्रेस में मोतियाबिंद के आपरेशन से मरीजों की आंखें खतरे में पड़ जाने से रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लापरवाही के विरोध में 16 नवंबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पीड़ितों के लिए 50-50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस के जिन डाक्टरों ने मरीजों की आंखों का आपरेशन किया, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही मांग की गई कि जिन मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई है, उन्हें 50-50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें केंद्रीय मंत्री उमाभारती बराबर की दोषी हैं।
विज्ञापन


यदि पीड़ितों को मुआवजा और दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इसी क्रम में घंटाघर पर 16 नवंबर को सुबह दस बजे पार्टी का धरना- प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, अमित प्रिय जैन, अजय तोमर, रामनरेश दुबे, ऊदल पटेल, अनिल जैन सीमा, नदीम शबनम, प्रदीप रिछारिया, बायजू राजा, आरती राय, हरविंद सलूजा, विवेक व्यास, इंदर राजा, संजीव हुंडैत, प्रेम नामदेव, रामगोपाल अहिरवार, उवेश खान, मुहम्मद आसिफ, समद खां, मुकेश रजक, निर्भीक शर्मा, संजय मोदी, आनंद कुशवाहा, जय नारायण,दीपक, राधेलाल, जशरथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

उधर, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में लाइफ लाइन एक्सप्रेस में गरीबों के लापरवाहीपूर्वक किए गए आंखों के आपरेशन पर चिंता प्रकट की गई। वक्ताओं ने इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच कराए जाने की मांग की है। बैठक में प्रो. बाबूलाल तिवारी, रवींद्र कुरेले आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह बुुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के चिकित्सकों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने घटना की लापरवाही के विरोध में कंपनी बाग के सामने सांकेतिक जाम लगाया और धरना- प्रदर्शन किया। सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के चिकित्सकों की योग्यता पर सवाल उठाए और दोषी चिकित्सकों को दंडित किए जाने और पीड़ित मरीजों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

इस अवसर पर शिवप्रसाद श्रोतीय, कदीर खां, राजमल जैन बरया, राज कुमार कुशवाहा, अंकुर सिंघई, अंकित राठौर, राहुल पारौल, सुजान पटेल, रूप सिंह, भगवत दयाल वर्मा, नंदराम कुशवाहा, मथुरा प्रसाद, ओमकार सिंह, खुशाल बरार, अफजल, राजीव साहू, हरीओम साहू, मंटू लाल, तुलसीराम, प्यारेलाल आदि उपस्थित रहे।


इनका कहना है,
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में यह गंभीर लापरवाही है। गरीबों के उपचार के साथ इस तरह की खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। उनके कार्यकाल में भी लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आपरेशन किए गए थे, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी।
- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed