फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   life threating attampt, railway line crossinf

life threating attanord

Thu, 21 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
life threating attampt, railway line crossinf
साइकिल को हाथों पर उठाकर पटरियां पार करता व्यक्ति - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रेलवे द्वारा देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए गड्ढा खुदाई के लिए काम किया जा रहा है, जिसके चलते रेलवे ने क्रॉसिंग का गेट पूर्ण रूप से बंद कर दिया है लेकिन लोग जबरन रेलवे गेट की बैरिकेडिंग के नीचे से वाहन निकालकर अपनी जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे द्वारा गेट की दूसरी ओर नेहरूनगर की ओर पिलर बनाने के लिए गड्डा की खुदाई शुरू कर दी है, जिसके लिए रेलवे द्वारा क्रॉसिंग का रेलवे गेट भी पूरी तरह से बंद करते हुए लोगों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। दोनों ओर से रेलवे क्रॉसिंग के काफी पहले पुलिस ने भी बैरिकेडिंग लगा दी है जबकि मालगोदाम के रास्ते पर टिकट घर के पहले भी बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पर रोक लगाई गई है, लेकिन इसके बाद भी लोग दूसरे किनारों के रास्ते से होकर रेलवे गेट के पास पहुंचकर रेलवे गेट की बैरिकेडिंग के नीचे से निकलकर पटरियों पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन चालक कई बार ट्रेन आने पर रेल पटरियों पर जल्दबाजी में बाइक निकालकर दूसरी ओर जाने का प्रयास करते हैं, ऐसे में उनकी जान को भी खतरा बना रहता है। बीते रोज मंगलवार की रात में ऐसा ही एक हादसा बीते रोज देखने को मिला, जब एक व्यक्ति बाइक को बैरिकेडिंग के नीचे से निकालकर जैसे ही रेलवे लाइन पर पहुंचा तो अचानक से सदर्न एक्सप्रेस आ जाने से वह बाइक छोड़कर भाग गया और ट्रेन से बाइक टकरा गई और काफी दूर तक बाइक घिसटते हुए चली गई थी। जिसके बाद आरपीएफ द्वारा यहां आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बुधवार को भी यहां से पैदल व साइकिल लेकर लोग निकलते देखे गए। उन्हें रेलवे कर्मचारियों द्वारा रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह दूसरी ओर जाने की बात कहते हुए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed