फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Licenses of five shopkeepers will be canceled for not ordering fertilizers

खाद न मंगाने पर पांच दुकानदारों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Mon, 15 Nov 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Licenses of five shopkeepers will be canceled for not ordering fertilizers
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा मनमानी कर डीएपी न मंगवाना महंगा पड़ गया। उपजिलाधिकारी ने पांच दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने व भविष्य में किसी भी प्रकार का लाइसेंस जारी न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पाली उपजिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि इस वर्ष खाद की मांग के अनुरूप खाद की अनउपलब्धता के चलते दुकानों पर उमड़ी भीड़ के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। खाद की किल्लत को लेकर प्रशासन द्वारा प्रत्येक दुकान पर लेखपाल/अमीनों को भी सहयोग के लिए तैनात किया गया है। इसमें कुछ स्थानों पर स्थित दुकानों पर देखा गया कि दुकानदारों द्वारा पूरी तरह से मनमानी कर डीएपी उर्वरक नही मंगवाया गया है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत खेदजनक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि तहसील पाली अंतर्गत इस वर्ष डीएपी खाद विक्रय न करने वाले खाद विक्रेताओं में मैसर्स सतभैया आटोमोबाइल्स नाराहट, बरवासन देवी खाद भंडार बालाबेहट, निरंजन खाद भंडार के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही आईएफडीसी किसान सेवा केंद्र पाली व मैसर्स किसान एग्रीक्लीनिक एंड एग्री नाराहट की दुकान अपने स्थान पर मौजूद नहीं है। इस पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि इन सभी निजी खाद विक्रताओं का लाइसेंस निरस्त किए जाएं और तीन दिन में स्थिति बताएं। साथ ही इन खाद विक्रेताओं को भविष्य में किसी भी प्रकार के लाइसेंस जारी न किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed