फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Less ballast in the road, the black soil

सड़क में गिट्टी कम, काली मिट्टी ज्यादा

Thu, 16 Feb 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
 Less ballast in the road, the black soil
सड़क में गिट्टी कम, काली मिट्टी ज्यादा - फोटो : demo
लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढों युक्त सड़कों की स्थिति सुधारने के प्रयास तेज कर दिए हैं। विभाग द्वारा ग्राम गौना से जामनी तक सड़क उच्चीकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन सड़क उच्चीकरण में गिट्टी कम और काली मिट्टी का प्रयोग अधिक हो रहा है। ऐसे में मानक अनुसार कार्य न होने से सड़क के शीघ्र उखड़ने की संभावना प्रबल बनी रहेगी। 
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गौना से जामनी तक वर्षों पूर्व से 16 किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार डीएम से लेकर शासन स्तर तक सड़क निर्माण किए जाने की मांग की। इसके बाद अब कहीं जाकर उक्त सड़क के दिन बदलने वाले हैं। उक्त सड़क के उच्चीकरण के लिए लोक निर्माण में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सड़क उच्चीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गौना-जामनी की यह 16.5 किलोमीटर लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी सड़क का उच्चीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में करीब आठ किलोमीटर तक गड्ढों में गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जबकि सड़क के बीचोंबीच काली मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने के चलते यह सड़क शीघ्र उखड़ सकती है। कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क निर्माण के लिए सही लेबलिंग भी नहीं की गई है। सड़क किनारे की ही काली मिट्टी खोदकर सड़क उच्चीकरण के लिए बीचोंबीच बिछाई जा रही है। ऐसे में यह सड़क बरसात के दिनों में पानी का बहाव नहीं होने के चलते शीघ्र ही ध्वस्त हो जाने की संभावना है। सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने उक्त सड़क गुणवत्तापरक बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed