{"_id":"6abac6aa61aa93ee4a0d208f","slug":"legislative-council-election-eight-polling-centers-and-13-polling-stations-have-been-set-up-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164057-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद निर्वाचन: आठ मतदान केंद्र व 13 मतदेय स्थल बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद निर्वाचन: आठ मतदान केंद्र व 13 मतदेय स्थल बनाए गए
Tue, 29 Sep 2026 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया और आयोग के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
नामांकन पत्र 29 सितंबर से 06 अक्तूबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्तूबर को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 09 अक्तूबर को निर्धारित है। नामांकन से संबंधित प्रक्रिया न्यायालय आयुक्त, झांसी में पूरी की जाएगी। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को संपन्न होगी। ललितपुर में निर्वाचन के लिए कुल 08 मतदान केंद्र और 13 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। सभी दलों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का आग्रह किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। बैठक में जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धर्मेंद्र प्रधान, राजनीतिक दलों में जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक, सपा जिला उपाध्यक्ष अनवर खान, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद, अपना दल (सोने लाल) जिला महासचिव सोहन लाल निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
,