फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Leaving no hand pump sand

हैंडपंप से पानी नहीं निकल रही बालू

Thu, 15 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leaving no hand pump sand
water crisis, lalitpur news - फोटो : demo
शहर के वार्ड नंबर 20 के मुहल्ला लेड़ियापुरा में लगे हैंडपंप से पिछले एक सप्ताह से बहुत की गंदा व बालू मिश्रित पानी निकल रहा है। इससे लोगों को पेयलन की समस्या हो रही है। यह हैंडपंप वार्ड के पार्षद के मकान के पीछे वाली गली में है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद से हैंडपंप सुधरवाने की मांग की है। इस पर वार्ड पार्षद आशाराम कुशवाहा ने तीन दिन पूर्व जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित भी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पानी के लिए परेशान लोगों ने अब जिलाधिकरी को शिकायती पत्र देकर हैंडपंप सुधरवाने की मांग की है। इस दौरान रामस्वरूप साहू, मनीराम, छोटू, कैलाश, मुन्ना, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


घेराव के बाद लीकेज ठीक करने पहुंचे कर्मचारी 
ललितपुर। मुहल्ला नेहरू नगर के नलों में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्रवासियों इसकी शिकायत जल संस्थान को पहले ही दे दी थी। लेकिन, इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। पानी के लिए लगातार परेशान हो रहे मुहल्ले वासियों ने बुधवार को जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया। इसके बाद कर्मचारी पाइप लाइन का लीकेज सुधारने पहुंचे। इस दौरान सुरेंद्र, मनीष, राजेश यादव, मुकेश, गोलू, विजय, दीपक, अमित, रीतेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed