फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lawyers angry over absence of presiding officer for six months

Lalitpur News: छह माह से पीठासीन अधिकारी न होने से फूटा वकीलों का गुस्सा

Tue, 10 Oct 2023 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lawyers angry over absence of presiding officer for six months
बार संघ ने विरोध कर बुधवार तक हड़ताल करने का किया एलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)। तहसील मुख्यालय स्थित एसीजेएम एवं जूनियर डिवीजन न्यायालय में करीब छह माह से पीठासीन अधिकारी न होने से वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को तहसील सभागार में बार संघ अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और बुधवार तक हड़ताल करने का एलान कर दिया।
बार संघ महामंत्री लोकपाल सिंह ने कहा कि न्यायालयों में लंबे समय से पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति न होने से वादकारियों को भटकना पड़ रहा है। कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दिए ज्ञापन के माध्यम से इस समस्या को प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय मयंक जैन के समक्ष रखा गया। उसके बावजूद दोनों न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बार संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तीन दिन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया। जिससे बुधवार तक तहसील में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं की इस हड़ताल से वादकारियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बैठक में ये अधिवक्ता रहे मौजूद
प्रेमनारायण सोनी, शत्रुघ्न सिंह तोमर, हरप्रसाद प्रजापति, प्रकाश नारायण सोनी, गजराज सिंह, कालका प्रसाद यादव, सूर्य प्रताप सिंह, दृगपाल सिंह, शंकर सिंह सिकरवार, रामबिलास खरे, राकेश शर्मा, दिनेश झा, कुलदीप खरे, प्रहलाद सिसोदिया, बिजय कुमार, अमृत झा, अनिल दीक्षित, नंदकिशोर पाल, गुलझार सिंह, मोहम्मद खां, सुरेंद्र तिवारी, आशीष मोदी, राकेश बिहारी वैद्य, राजेंद्रसिंह सिसोदिया, कृष्ण प्रतापसिंह, पूरन सिंह तोमर, किशन सिंह, राकेश सर्राफ, ब्रजेश त्रिपाठी, सूर्यप्रताप सिंह जमीदार, बहादुरसिंह परमार, अजय पांडेय, रामपलसिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, रतिराम कुशवाहा, जेके सोनी, रईस अहमद सिद्दकी, नरेंद्र सिंह, शिवलाल अहिरवार, रूपेश उपाध्याय, रामकुमार नायक आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed