फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lavina hasn't visited her maternal home in years; she didn't even make it to her brothers' weddings.

Lalitpur News: वर्षों से मायके नहीं गई लवीना, भाइयों की शादी में भी नहीं पहुंची

Fri, 29 May 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lavina hasn't visited her maternal home in years; she didn't even make it to her brothers' weddings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमेरिका में रह रही ननद दीपाली सिंह की मेडिकल डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों की कूटरचना कर चिकित्सक बनकर नौकरी करने वाली लवीना सिंह के मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। जांच टीम मेरठ पहुंची, जहां लवीना की मां मंजू और जुड़वा भाइयों मोहित व मुकुल के बयान दर्ज किए गए। साथ ही केस से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी संग्रहित किए गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले हुई पूछताछ में मां और भाइयों ने बताया कि लवीना कई वर्षों से मायके नहीं आई है। यहां तक कि भाइयों की शादी में भी न तो लवीना शामिल हुई और न ही उसका पति अभिनव सिंह पहुंचा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता की डिग्री के आधार पर फर्जी तरीके से कार्डियोलॉजिस्ट बनकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज में तीन साल तक नौकरी करने वाले अभिनव सिंह के मामले की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि अभिनव की पत्नी लवीना सिंह ने अपनी ननद दीपाली सिंह, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में चिकित्सक हैं, की मेडिकल डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों की कूटरचना कर खुद चिकित्सक के रूप में नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लवीना ने मध्य प्रदेश के बीना क्षेत्र में चिकित्सक के तौर पर कार्य किया था। मामले में नाम सामने आने के बाद वह भूमिगत हो गई थी। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने 20 मई को इनामी आरोपी लवीना सिंह उर्फ दीपाली सिंह निवासी तालाबपुरा, सीतापाठ रोड, हाल निवासी आरएलएम कॉलेज के पास, खुरई ग्रामीण, जिला सागर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। अभिनव सिंह भी अभी जेल में ही है।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। इसी क्रम में जांच टीम मेरठ पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, परिवार ने यह भी बताया कि जब भाइयों की शादी हुई थी, उस दौरान अभिनव सिंह मुंबई में कस्टम विभाग द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में फरार चल रहा था और लवीना भी उसके साथ थी। इसके बाद परिवार ने भी दोनों से संपर्क लगभग खत्म कर दिया था।
जांच में अभिनव सिंह का मथुरा कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि फरारी के दौरान वह मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में भी ठिकाने बदल-बदलकर रह चुका है। जांच एजेंसियां अब उसके पुराने संपर्कों और वहां की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही हैं।
जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अभिनव और लवीना द्वारा कथित तौर पर की गई धोखाधड़ी की नई परतें सामने आ रही हैं। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दोस्ती से रिश्तेदारी तक पहुंचा था दोनों परिवारों का संबंध
जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि लवीना के पिता सुभाष चंद्र गोयल और अभिनव सिंह के पिता चंद्रपाल सिंह सिंचाई विभाग में अधिशाषी अभियंता पद पर तैनात थे। उस समय सुभाष चंद्र माताटीला बांध और चंद्रपाल सिंह राजघाट बांध का कार्य देख रहे थे। विभागीय संबंधों के चलते दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में यह रिश्ता शादी में बदल गया। इसके बाद सुभाष चंद्र ने अपनी पुत्री लवीना की शादी चंद्रपाल सिंह के पुत्र अभिनव सिंह से कर दी थी। उस समय अभिनव मुंबई में कस्टम विभाग में कार्यरत था। लवीना के पिता सुभाष चंद्र वर्ष 2021 में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। बाद में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed