{"_id":"64a07a5b7254cd1a000cbba4","slug":"lathis-went-for-water-extraction-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-276-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पानी निकासी को लेकर चलीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पानी निकासी को लेकर चलीं लाठियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा। लगातार बारिश के चलते नाली में गंदगी और जलभराव की निकासी को लेकर दो पड़ोसियों में लाठियां चलने से दोनों पक्षों से दो ग्रामीण घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर में स्थित अजमेरी कॉलोनी निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी सूरज शुक्रवार शाम को नाली का पानी निकालने को लेकर उसकी पत्नी के साथ गालीगलौज करने लगा जिसे मना करने पर सूरज ने लाठी से हमला कर नारायण को घायल कर दिया। वहीं सूरज की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि नारायण सिंह ने उस पर लाठी से हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया है।