{"_id":"60e0bc4d8ebc3edbd17553c7","slug":"large-numbr-of-people-come-for-vaccine-lalitpur-news-jhs198672313","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के लिए केंद्रों पर सुबह से जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के लिए केंद्रों पर सुबह से जुट रही भीड़
विज्ञापन

बार/मड़ावरा। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 290 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। वहीं दोपहर बाद आए लोगों को वैक्सीन खत्म होने से बिना टीका के ही वापस जाना पड़ा। शनिवार को जिला मुख्यालय से 250 डोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राप्त हुए। 40 डोज पहले से मौजूद थी। जिसमें सीएचसी में 120 लोगों को डोज लगाए गए। वहीं पीएचसी बानपुर में 110 डोज व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गदयाना में मात्र 60 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। दोपहर में ही वैक्सीन खत्म हो गई। जिसके बाद आए लोग बिना टीका के ही वापस चले गए। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. ओमप्रकाश राजपूत, एएनएम मिथिलेश आदि मौजूद रहीं।
मड़ावरा में बीते दिनों से कोविड वैक्सीन की कमी के चलते सुबह से ही केंद्र पर भारी भीड़ जुट गई। भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को पुलिस को मदद लेनी पड़ी। शनिवार को आखिरी दिन होने चलते 200 लक्ष्य के सापेक्ष सीएचसी पर लगभग 400 ग्रामीण टीकाकरण के लिए पहुंच गए। सुबह नौ बजे से ही टीकाकरण पंजीयन के लिये लंबी-लंबी कतार लग गई। वहीं कुछ महिला-पुरुषों द्वारा दूसरी कतार बनाकर अव्यवस्था फैलाई जाने लगी। जिस पर स्वास्थ्यकर्मियों को असुविधा होने लगी। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय द्वारा पुलिस बल के साथ पहुंच कर पंजीयन व टीकाकरण केंद्र पर कतारों को व्यवस्थित कराया। तब दोपहर एक बजे तक सभी 200 डोज वैक्सीन के लगाए गए।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष धन सिंह कुशवाहा ने कहा कि विभाग को वैक्सीन के डोज की संख्या बढ़ा देना चाहिए।