{"_id":"677d7938a7a03a0460069a24","slug":"land-being-searched-for-two-more-plants-in-talbehat-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-127191-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालबेहट में दो और प्लांट के लिए खोजी जा रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालबेहट में दो और प्लांट के लिए खोजी जा रही जमीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र में पवा के अलावा अन्य दो और सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनियां जमीन तलाश कर रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर सरकारी जमीन के लिए प्रयास किए गए, लेकिन कृषि की जमीन मध्य में आने के चलते पहले कंपनियों को किसानों से जमीन का निस्तारण कराना होगा, इसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
ग्रीन एनर्जी का हब बनने की दिशा में यहां लगातार काम हो रहा है। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के लिए तालबेहट के ग्राम बंदेसरा खांदी में 765 केवी, बिरधा के बंगरिया में 220 केवी, महरौनी के ग्राम बैजनाथ में 132 केवी और मड़ावरा के ग्राम टीकरा में 220 केवी क्षमता के चार पारेषण उपकेंद्र बन रहे हैं।
इन पारेषण उपकेंद्रों से जनपद में सोलर प्लांटों से बनने वाली बिजली को ग्रिड में भेजा जाएगा और वहां से प्रदेश सहित अन्य राज्यों में आपूर्ति की जाएगी। अब तालबेहट क्षेत्र के पवा में बन रहे छह सौ मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के अलावा तालबेहट के ग्राम हर्षपुर में टोरंट सोलर कंपनी ने प्लांट स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन से तीन सौ एकड़ जमीन मांगी है, लेकिन यहां कृषि जमीन होने के चलते मामला अटका हुआ है। स