फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur XI won by 69 runs finals

ललितपुर इलेवन ने 69 रनों से जीता फाइनल

Mon, 01 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur XI won by 69 runs finals
ललितपुर। स्व. मनोहरलाल कुशवाहा की पुण्य स्म़ृति पर आरसीसी रामनगर मैदान द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच ललितपुर इलेवन ने केजीएन टीम को 69 रनों से हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

 
ललितपुर इलेवन और केजीएन क्रिकेट क्लब के मध्य हुए मैच में इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 134 रन बनाए। टीम की ओर से पीके ने 42, हर्ष ने 31 और अमित ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन


केजीएन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने तीन विकेट और योगेश ने दो विकेट लिए। वहीं, जबाब में उतरी केजीएन की टीम 12 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अमित ने 18 व नीरज ने 10 रनों का सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज हर्ष यादव एवं मैन ऑफ द मैच पीके ने अपने नाम किया। इस मौके पर सदर विधायक रमेश कुशवाहा, नवीन गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन, नितिन अग्रवाल, संजीव जैन, पंकज अग्रवाल, प्रसन्न कुमार जैन, नरेंद्र कड़की, अनिल जैन, संतोष कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, दयाली, हरलाल, श्रीराम, छोटे दाऊ, दीपक, उदय, राम, महेंद्र, अरविंद, राहुल, सोनू, रवि व जगदीश आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मेंद्र राजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed