फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur waiting for justice two people try commit suicide at SP office and DM office

इंसाफ की गुहार: एसपी दफ्तर के बाहर महिला ने खुद पर उड़ेला डीजल, डीएम ऑफिस पर युवक का फांसी लगाने का प्रयास

Fri, 20 May 2022 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 May 2022 04:52 PM IST
सार

ललितपुर में आज दो सरकारी अफसरों पर अपनी-अपनी मांग को लेकर दो लोगों ने अपनी जान देने की कोशिश की, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों की जान बच गई और उनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन
Lalitpur waiting for justice two people try commit suicide at SP office and DM office
महिला ने खुद पर उड़ेला डीजल, पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में इंसाफ का इंतजार कर रहे दो लोगों का एक ऐसा मामला सामने आया है जिन्होंने आज दो अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के बाहर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस की सतर्कता से इन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन


पहला मामला
ललितपुर के कोतवाली तालबेट अंतर्गत ग्राम तेरी फाटक निवासी नंदिनी पत्नी दिनेश कुशवाहा एक पुराने मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पुलिस अधीक्षक से मिलने एसपी ऑफिस पहुंची। यहां उसने रोते हुए डीजल से भरी कुप्पी निकाली और खुद के ऊपर डीजल उड़ेल लिया।
विज्ञापन


महिला की हरकत से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन महिला के हाथ से डीजल की कुप्पी छुड़ाकर उसे अंदर ले गए और पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला
वहीं एक दूसरे मामले में बिजली बिल अधिक आने को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे काशीराम कॉलोनी निवासी लोगों में से एक व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर टीशर्ट से फांसी लगाने का प्रयास किया। उसे वहां मौजूद कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर नीचे उतारा और कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाते हुए वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed