{"_id":"6a17b119a97e78b73608c03e","slug":"lalitpur-underground-power-cables-were-cut-during-the-road-being-dug-for-a-pipeline-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: पाइपलाइन के लिए खोदी जा रही सड़क के दौरान अंडरग्राउंड बिजली केबिल कटी, रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: पाइपलाइन के लिए खोदी जा रही सड़क के दौरान अंडरग्राउंड बिजली केबिल कटी, रातभर गुल रही बिजली
Thu, 28 May 2026 08:38 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 28 May 2026 08:38 AM IST
सार
नगर पालिका में डाली जा रही पाइपलाइन के लिए जेसीबी से सड़क खोदी जा रही है। खुदाई के दौरान अंडरग्राउंड बिजली केबिल कट गई। जिससे पूरी रात कई मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
खुदाई से क्षतिग्रस्त हुई बिजली केबिल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस कार्य में लापरवाही से खुदाई की जा रही है, जिसके कारण विद्युत विभाग की अंडरग्राउंड केबलों को लगातार क्षति पहुंच रही है।
खोदाई के दौरान बुधवार रात 11 केवी की मुख्य अंडरग्राउंड केबल डैमेज कर दी गई। केबिल कटने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जानकारी पर लाइन स्टाफ और उपखण्ड अधिकारी संजय सागर मौके पर पहुंचकर रात में ही मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। फर्म एवं संबंधित अधिकारी को मामले की जानकारी दो गई है, भविष्य में किसी भी मार्ग पर खोदाई करने से पहले विद्युत विभाग के स्थानीय अभियंता से समन्वय अवश्य स्थापित करें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।