फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur tellent

अंजनी क्रिकेट में रोशन कर रही ललितपुर का नाम

Mon, 09 Mar 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
lalitpur tellent
क्रिकेट खिलाड़ी अंजली यादव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। क्रिकेट खिलाड़ी अंजनी यादव प्रदेश स्तर पर ललितपुर का नाम रोशन कर रही हैं। वह मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। बीते माह बीसीसीआई द्वारा ग्वालियर में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अंजनी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड में तैनात रवींद्र यादव की पुत्री अंजनी यादव वर्ष 2016 में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए प्रथम महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया था। इसमें कप्तान अंजनी यादव की टीम विजेता रही थी। बीसीसीआई द्वारा आयोजित 12 से 21 नवंबर 19 तक बंगलुरू में खेलने का मौका मिला था। अंडर 23 वर्ष के एक दिवसीय महिला टीम में मध्य प्रदेश की टीम में खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन

अंजनी यादव के कोच बृजबिहारी मिश्रा ने बताया कि अंजनी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसी तरह खेलती रही तो निश्चित ही एक दिन भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब होगी। उधर, अंजनी के प्रदर्शन से माता- पिता व रिश्तेदार खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed