{"_id":"68dffa60a6f77386b40f6cd6","slug":"lalitpur-teenager-was-driving-with-mobile-phone-on-charging-suddenly-electric-current-ran-through-him-death-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर चला रहा था किशोर, अचानक दौड़ा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर चला रहा था किशोर, अचानक दौड़ा करंट, मौत
Fri, 03 Oct 2025 10:01 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:01 PM IST
सार
किशोर अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर उसे चला रहा था इसी दौरान मोबाइल में करंट दौड़ने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मोबाइल चार्ज पर लगाकर किशोर उसे चला रहा था। इसी दौरान अचानक मोबाइल में करंट दौड़ने लगा। जिसकी चपेट में आकर वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना बार के ग्राम पारौन निवासी बुद्धराम (15) अपनी बुआ के घर कस्बा बार आया था। शुक्रवार को बुद्धराम अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर पलंग पर बैठकर चला रहा था। इसी दौरान मोबाइल फोन में करंट आ गया, जिससे करंट की चपेट में आने से बुद्धराम अचेत हो गया। परिजन आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता गनेशीलाल सहरिया ने बताया कि वह मजदूरी के लिए इंदौर जाते हैं। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि करंट से किशोर की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।