{"_id":"6a43c4f55362923a7605d471","slug":"lalitpur-seven-injured-in-a-clash-involving-sticks-and-clubs-between-two-groups-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे में सात घायल, पशु बाजार में मवेशी के सौदे को लेकर हुआ था विवाद, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे में सात घायल, पशु बाजार में मवेशी के सौदे को लेकर हुआ था विवाद, वीडियो
Tue, 30 Jun 2026 07:00 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:00 PM IST
सार
पशु बाजार में गाय के एक पुराने सौदे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया, वायरल वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा महरौनी क्षेत्र में सोमवार को लगने वाले पशु बाजार में गाय के एक पुराने सौदे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लगे पशु बाजार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से करीब 35 हजार रुपये में एक गाय खरीदी थी। इसी गाय को वापस करने को लेकर सोमवार को बाजार में दोनों पक्षों के बीच पहले तो कहासुनी और बहस हुई। इसके कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बीच बजार में लाठी-डंडे चलने से लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। सूचना पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। दोनों ही पक्ष तहसील महरौनी के ग्राम दिदौरा के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
मारपीट का वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन