फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Security blockade ahead of CM's visit; employees heading to work inconvenienced

सीएम के दौरे से पहले नाकेबंदी: ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी भी हुए परेशान, बैरियर पर तैनात दरोगा से हुई नोकझोंक

Sat, 20 Jun 2026 10:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 20 Jun 2026 10:53 AM IST
सार

सीएम के आगमन से करीब दो से तीन घंटे पहले ही कई मार्गों को बंद कर दिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी भी परेशान रहे। बैरियर पर तैनात दरोगा और पुलिसकर्मियों के बीच निकलने को लेकर नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Lalitpur: Security blockade ahead of CM's visit; employees heading to work inconvenienced
बैरियर पर तैनात दरोगा और पुलिसकर्मी के बीच होती नोकझाेंक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया, लेकिन कई मार्गों पर बैरियर और बल्लियां लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। इससे ड्यूटी पर जाने वाले पुलिसकर्मी भी परेशान रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से करीब दो से तीन घंटे पहले ही कई मार्गों को बंद कर दिया गया। तुवन चौराहा से एसपी कार्यालय की ओर जाने वाले पुलिसकर्मी भी नाकेबंदी के कारण रास्ते में फंस गए। बैरियर पर तैनात दरोगा और पुलिसकर्मियों के बीच निकलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख करीब पांच मिनट बाद बैरियर खोला गया, जिसके बाद कर्मचारियों को आगे जाने दिया गया। इस दौरान एक मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। वहीं, शहर की अन्य गलियों और संपर्क मार्गों पर भी बल्लियां लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया था। इससे विकास भवन, मेडिकल कॉलेज और कलेक्ट्रेट जाने वाले कर्मचारियों तथा आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed